कुंडीपुरा पुलिस की कार्रवाई: जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, 52 ताश के पत्ते व ₹4,000 जब्त

छिंदवाड़ा | 20 जनवरी 2026
जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कुंडीपुरा पुलिस ने जुआ खेलते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अवैध जुआ गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई के आदेश दिए गए थे।

इसी कड़ी में 20 जनवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना कुंडीपुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चनियाखुर्द स्कूल के पास कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां से 6 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी

राजेंद्र, उम्र 35 वर्ष, निवासी चनियाखुर्द, थाना चौड़ी
गोविंद, उम्र 37 वर्ष, निवासी चनियाखुर्द, थाना चौड़ी
सतीश, उम्र 31 वर्ष, निवासी चनियाखुर्द, थाना चौड़ी
दीपक, उम्र 20 वर्ष, निवासी खेरीभूताई, थाना कुंडीपुरा
आदित्य, उम्र 19 वर्ष, निवासी खेरीभूताई, थाना कुंडीपुरा
सूरज, उम्र 21 वर्ष, निवासी चनियाखुर्द, थाना चौड़ी

जब्त सामग्री

52 ताश के पत्ते

नकद ₹4,000

पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई तथा उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुंडीपुरा सहित उपनिरीक्षक महेंद्र भगत, सहायक उपनिरीक्षक मनोज रघुवंशी, प्रधान आरक्षक रविंद्र ठाकुर, आरक्षक जीवन रघुवंशी, राजनंद मर्ये एवं दुर्गा बरकड़े की सराहनीय भूमिका रही।

संदेश: सहयोगी जनता | सक्रिय पुलिस | सुरक्षित समाज

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.