लंबित बिजली बिलों के भुगतान सरचार्ज में छूट के लिए समाधान योजना


मध्‍प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बालाघाट के अधीक्षण अभियंता इंजी. अमित कुमार द्वारा बताया गया कि प्रदेश स्‍तर पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के उपभोक्‍ताओं द्वारा विभिन्‍न कारणो से बिजली बिलो का भुगतान कर पाने के फलस्‍वरूप मूल बकाया और उस पर अधिरोपित सरचार्ज के कारण उनके चालू माह के बिलो में अत्‍धिक वृद्धि हो जाती है जिससे उपभोक्‍ता परेशान रहता है। जिसको शासन की ओर से उपभोक्‍ताओं को राहत देने के लिए ऐसे उपभोक्‍ता जिन्‍होने 03 माह या उससे अधिक अवधि से भुगतान नही किया गया के समस्‍त घरेलु (स्‍थाई-अस्‍थाई) कनेक्‍शन, गैर-घरेलु कनेक्‍शन,औद्योगिक एवं कृषि श्रेणी के उपभोक्‍ताओं(शासकीय कनेक्‍शनों को छोड़कर) के लिए विलंबित भुगतान अधिभार(संचयी) सरचार्ज में छुट हेतु समाधान योजना 2025-26 लागू की गई है। यह योजना ‘’जल्‍दी आयें’ एकमुकश्‍त भुगतान कर ज्‍यादा लाभ पाये’’ के सिद्धांत पर आधारित है।

योजना में उपभोक्‍ता को प्रथम चरण में एकमुश्‍त भुगतान करने पर सबसे अधिक लाभ होगा, तथा समय/चरण के साथ छूट का प्रतिशत क्रमश: कम होता जायेगा। यह योजना 01 नवंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक लागू रहेगी जिसका प्रथम चरण 01 नवंबर से 31 दिसम्‍बर 2025 तक होगा तथा दूसरा चरण 01 जनवरी से 28 फरवरी 2026 तक लागू होगा। योजना का लाभ लेने के लिए प्रथम चरण में घरेलु एवं कृषि उपभोक्‍ता द्वारा एकमुश्‍त भुगतान करने पर शतप्रतिशत सरचार्ज मे छुट प्रदान की जावेगी तथा किश्‍तो मे भुगतान करने पर 70 प्रतिशत सरचार्ज की छुट प्रदान की जावेगी तथा रजिस्‍ट्रेशन के समय कम से कम 10 प्रतिशत राशि पंजीकरण राशि का भुगतान करना होगा उसी तरह गैरघरेलु एवं आद्योगिक उपभोक्‍ताओं का एकमुश्‍त भुगतान करने पर 80 प्रतिशत सरचार्ज एवं किश्‍तो में भुगतान करने पर 60 प्रतिशत का सरचार्ज में छुट प्रदान की जावेगी जिसमें रजिस्‍ट्रेशन करते समय कम से कम 25 प्रतिशत या जो भी लागू हो का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्‍ता विद्युत विभाग की वेबसाईट MPEZ.CO.IN में जाकर अपना समाधान योजना 2025-26 एलटी एवं एचटी में जाकर आईवीआरएस नंबर डालकर छूट की डिटेल देख सकते है।

बालाघाट जिले में पदस्‍थ अधिकारियों/कार्यालय में जाकर सम्‍पर्क कर सुविधा के लिए उनके मोबाईल नम्‍बर दिये गए है इन पर उपभोक्‍ता कॉल कर सम्‍पर्क कर सकते है। बालाघाट (शहर) अंकित मार्को 9425806285, भानेगांव अजय कुमार साहू 9425806292, भरवेली सुभाष नाग 9425820078, हट्टा बिरजु उइके 9425820230, कारंजा विश्वजीत शर्मा 9425806244, किरनापुर संदीप सहारे 9425806254, लांजी ललित मार्को 9425806291, रजेगांव वर्गीस जॉर्ज 9425806293, सरेखा-1रोशनलाल बिहोने 9425806288, सरेखा-2 मिथलेश उईके 9425806284, डीई बालाघाट आरके कुम्‍भरे 9425806283, बैहर ए.के. पटले 9425806308, दमोह नरेन्‍द्रकुशराम ला.परि 9425806227, लामटा अनिल कुमार गुप्‍ता 9425806307, मलाजखंड कोपसिंह मेरावी 9425806308, मोहगांव कोपसिंह मेरावी 9425806308, परसवाडा ए.के. पटले 942582 0071, उकवा विरेन्‍द्र उइके परि. सहा. 9425806222, डीई बैहर लक्ष्‍मण सिंह 9425806305, अमोली विनीत कुमार टेकाम 9425806297, बोनकट्टा विनीत बिसेन 9425806361, डोंगरमाली मनोज कुमार ठाकरे 9425806303, कटंगी राजीव रंजन 9425807990, खैरलांजी सुशील कुमार मर्सकोले 9425806301, कोचेवाही बबीता उइके 9425806157, लालबर्रा सरफराज कुरैशी 9425805472, रामपायली निखिल सुखदेवे 9425807870, सांवगी मयूर बिसेन 9425805466, तिरोडी परमेश्‍वर लिल्‍हारे 9425808071, उमरी प्रेरणा हरिनखेडे 9425806257, वारासिवनी (शहर) राहुल तुरकर 9425806299, डीई वारासिवनी बीएल भैना 9425806294, एसई अमित कुमार के मो.न. 9425805911 पर सम्‍पर्क कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.