छिंदवाड़ा से राष्ट्रीय स्तर पर गौरव का क्षण


 छिंदवाड़ा से राष्ट्रीय स्तर पर गौरव का क्षण

हरीश साहू बने भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा (यूथ विंग) के राष्ट्रीय महामंत्री


छिंदवाड़ा। जिले के समाजसेवी एवं सक्रिय युवा नेतृत्व श्री हरीश साहू को पुनः भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, नई दिल्ली (यूथ विंग) का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस मनोनयन से पूरे साहू समाज सहित जिले में हर्ष और गर्व की लहर है।


श्री साहू ने समाज सेवा, संगठन विस्तार एवं युवा एकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान की है। उनके पुनः राष्ट्रीय पद पर चयन से युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ है।


इस अवसर पर अनूप साहू, जिला उपाध्यक्ष मिडिया संगठन (म.प्र) एवं जिला ब्यूरो, पहला शब्द अख़बार, छिंदवाड़ा, तथा पारस साहू, जिला प्रभारी मिडिया संगठन (म.प्र) एवं मित्र मंडली छिंदवाड़ा ने श्री हरीश साहू को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।


अनूप साहू ने कहा कि “श्री हरीश साहू जी का पुनः राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में चयन समाज के प्रति उनकी निष्ठा, कर्मठता और नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। हमें गर्व है कि छिंदवाड़ा की धरती से ऐसे ऊर्जावान एवं समर्पित समाजसेवी देशभर में समाज का नाम रोशन कर रहे हैं।”


मित्र मंडली, छिंदवाड़ा एवं मिडिया संगठन परिवार ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं।


— अनूप साहू

जिला उपाध्यक्ष मिडिया संगठन (म.प्र), जिला ब्यूरो पहला शब्द अख़बार, छिंदवाड़ा, एवं संभागीय प्रभारी जबलपुर अ.भा. तैलिक महासभा (म.प्र)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.